{"_id":"5818eb954f1c1baa31436879","slug":"husband-burnt-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मानाखाई रामपुरकलां गांव में ऐन दीपावली के दिन किसी बात से गुस्साए पति ने पहले पत्नी की पिटाई की और बाद मे मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया । इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी । विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया । बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी राम प्यारे पटेल पुत्र महिपाल पटेल की 28 वर्षीया पत्नी सीता देवी के बीच घर के काम करने को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि गुस्साए पति ने पहले पत्नी की पिटाई की फिर कमरे में बंद कर उसके ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दिया । बच्चों के शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचकर आग बुझाए । बुरी तरह जल चुकी महिला को स्वरूपरानी इलाहाबाद ले गये जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना सुजानगंज थाना क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी मायके वालों को मिली । मृतका के भाई सूबेदार मृतका की 8 वर्षीय बेटी आंचल के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरा वाकया बताया ।
एसएसआई विनोद सिंह ने मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतका की तीन संतानों को मायके वालों के हवाले कर दिया गया। मृतका की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी । घटना से बेटी आंचल सहमी है । सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।