{"_id":"6a5294fb3dc6b761d008f907","slug":"hunger-strike-called-off-following-assurance-of-doctor-deployment-at-phcs-by-the-15th-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-158741-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 15 तक पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 15 तक पीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन
विज्ञापन
बरसठी क्षेत्र के जयरामपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर एसडीएम नवीन कुमार के आश्वासन पर टूटा अन्ना
बरसठी। जयरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की तैनाती की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन शनिवार को एसडीएम नवीन कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
एसडीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर आश्वस्त किया कि 15 जुलाई तक अस्पताल में स्थायी चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड स्टाफ समेत अन्य आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। साथ ही अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद एसडीएम ने जज सिंह अन्ना को मिठाई खिलाकर और पानी पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया।
गौरतलब है कि जज सिंह अन्ना शुक्रवार सुबह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आमरण अनशन पर बैठे थे।
उनका कहना था कि वर्षों की मांग के बाद 9 जुलाई को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संयुक्त आदेश से अस्पताल का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन अब तक यहां स्थायी चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति नहीं की गई है। अस्पताल में बेड, स्ट्रेचर, लैब सामग्री और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का भी अभाव बना हुआ है। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी से डॉक्टरों की अस्थायी ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एसडीएम नवीन कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान को अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियों और घास की तत्काल सफाई कराने का भी निर्देश दिया।
अनशन समाप्त होने के बाद जज सिंह अन्ना ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 जुलाई तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह 20 जुलाई से पुनः अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय सिंह, डॉ. सूर्यभान पटेल, डॉ. एम.एल. भारती सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।