फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hope for pure water, thirst will disappear soon

शुद्ध पानी की आस, जल्द मिटेगी प्यास

Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hope for pure water, thirst will disappear soon
जौनपुर। जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत जिले में 1740 ग्राम पंचायतों में करीब 4200 करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण होगा। इसमें 52 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो साल 2024 तक छह लाख 15 हजार घरों में नल की टोटी से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को शुद्ध पानी के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनेगी। इसमें से 52 ग्राम पंचायतों में इस्टीमेट तैयार कर पानी की टंकी ट्यूबवेल और पाइप लाइन आदि का कार्य शुरू हो चुका है। इन गांवों में पानी की टंकी न होने से लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए मुंबई के वेलस्पन इंफ्रा स्ट्रक्चर और एफकॉन्स स्ट्रैक्चर कंपनी को टेंडर मिला है। कंपनी को 10 साल तक देखरेख की जिम्मेदारी भी दी गई है। शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई ग्राम पंचायतों में हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। ऐसे में टंकियों का निर्माण हो जाने से लोगों को शुद्ध पेज जल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों को घर में ही शुद्ध जल उपलब्ध होगा। 2024 तक छह लाख 15 हजार घरों में नल की टोटी से शुद्ध जल पहुंचाया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद लोगों शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्रति ग्राम पंचायत में खर्च होंगे दो करोड़
हर ग्राम पंचायतों में लगभग दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके तहत पानी की टंकी जनरेटर के अलावा पाइप लाइन पूरे ग्राम पंचायत में बिछाई जाएगी। इसको चलाने के लिए ऑपरेटर रखा जाएगा। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी 10 साल तक टेंडर लेने वाली कंपनी वेलस्पन इंफ्रा स्ट्रक्चर और एफकॉन्स स्ट्रैक्चर कंपनी को रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत 1740 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। 52 ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित कर पानी की टंकी ट्यूबवेल और पाइप लाइन आदि का कार्य शुरू हो चुका है। 2024 तक छह लाख 15 हजार घरों में नल की टोटी से शुद्ध जल पहुंचाने का कार्य कर दिया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद लोगों शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। - राजेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed