फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Home guard injured in road accident dies

सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड की मौत

Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Home guard injured in road accident dies
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास बुधवार की रात 9 बजे एक होमगार्ड किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गिरधरपुर निवासी राम दौर गौतम (59) बदलापुर तहसील में होमगार्ड थे। वह बुधवार की रात किसी की बाइक से लिफ्ट लेकर शाहपुर पुल तक गए। वहां से वह घर जाने के लिए पैदल जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। किसी ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को उनके सीयूजी मोबाइल पर दी। जिसके बाद उन्होंने इलाज के लिए होमगार्ड को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया। हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed