फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   History sheeters reached the police station and took oath not to commit crimes.

Jaunpur News: हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पर पहुंचकर अपराध न करने की ली शपथ

Wed, 03 Jan 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
History sheeters reached the police station and took oath not to commit crimes.
सिंगरामऊ। पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए हिस्ट्रीशीटरों व अपराधियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए क्षेत्र के तीन हिस्ट्रीशीटर मंगलवार को थाने में पहुंच कर भविष्य में अपराध न करने का शपथ पत्र दिया। पुलिस के सख्त तेवर से अपराधियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी सौरभ सिंह, अरविंद मिश्रा व नौशाद हुसैन ने अपने क्षेत्र में रामाकांत दुबे निवासी ग्राम सिंघावल, नन्हे उर्फ नरेंद्र बहादुर सिंह निवासी महमूदपुर एवं नागेंद्र तिवारी निवासी इनामीपुर थाना सिंगरामऊ को थानाध्यक्ष सिंगरामऊ तरुण श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत कर शपथ पत्र दिलाई। तीनों हिस्ट्रीशीटर भविष्य में कोई भी अपराध नहीं करेंगे और न ही किसी अपराध में इनकी संलिप्तता रहेगी। आगे समय-समय पर थाने से बुलाने पर उपिस्थत होने की बात कबूली।
विज्ञापन

इस बाबत बाबत थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी कार्रवाई के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है। जिससे यह अपराधी भविष्य में किसी प्रकार की गतिविधि में न शामिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed