फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hindu families will take funds for construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदू परिवारों से लेंगे सहयोग राशि

Fri, 04 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hindu families will take funds for construction of Ram temple
राम मंदिर के लिए लेंगे हर परिवार से सहयोग
विज्ञापन

विहिप के नेतृत्व में दो चरणों में चलेगा धन संग्रह अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार से सहयोग राशि ली जाएगी। संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सहयोग राशि इकट्ठा करेंगे। इसके लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। वह बृहस्पतिवार को टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में संघ की बैठक में जौनपुर और मछलीशहर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद हिंदू समाज का सपना साकार होने वाला है। सभी को अयोध्या में रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण का इंतजार है। भगवान राम केवल हिंदू आस्था के केंद्र ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता और अस्मिता के प्रतीक भी हैं। विहिप के संगठन मंत्री मुकेश ने कहा कि धन संग्रह का कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में होगा। बांकेलाल यादव ने कहा कि यह काम दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें न्यूनतम दो सौ रुपये लिए जाएंगे। अधिकतम सहयोग राशि की कोई सीमा नहीं है। दूसरा चरण में एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें कूपन के माध्यम से समर्पण राशि ली जाएगी। 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन कार्यकर्ताओं दिए जाएंगे। बैठक में विभाग प्रचारक जगदीश, ओम प्रकाश, डा. वेद प्रकाश, भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राम विलास पाल, वीरेंद्र , नंदराज, विधायक हरेंद्र सिंह, नीतू सिंह, सुचिता सिंह, नारायण चौरसिया, योगेश, रजनीश, संतोष उपाध्याय, अमित निगम, शिव कुमार, अजय पाठक, अरुण कुमार पाठक, प्रदीप आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विभाग संचालक मुरली पाल और संचालन विभाग कार्यवाह शिव प्रकाश ने किया।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed