फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hindi teacher made sociology examiner

Jaunpur News: हिंदी के शिक्षक को बना दिया समाजशास्त्र का परीक्षक

Wed, 18 Dec 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hindi teacher made sociology examiner
हिंदी का शिक्षक समाजशास्त्र तो जंतु विज्ञान का शिक्षक वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा लेगा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में काम कर रही एजेंसी की लापरवाही से परीक्षक परेशान हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए परीक्षकों को गलत सूचना भेजी जा रही है। शिक्षक किसी विषय के हैं और उन्हें परीक्षक अन्य विषयों का बना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 586 महाविद्यालयों में पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाएं चार जनवरी तक संचालित होनी हैं। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए परीक्षकों की सूची जारी कर दी। परीक्षकों को प्रैक्टिकल अलाॅट करने की जिम्मेदारी एजेंसी को सौंपी गई है। एजेंसी परीक्षकों को जो सूचनाएं भेज रही है, उनमें तमाम खामियां हैं। कुछ परीक्षकों को अब तक सूचना नहीं मिली है। जिन परीक्षकों को सूचना मिली है, उन्हें गलत विषय अंकित कर सूचना भेज दी जा रही है। परीक्षकों की शिकायत के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है। हिंदी के परीक्षक को समाजशास्त्र तो प्राणी विज्ञान के परीक्षक को वनस्पति विज्ञान विषय अलॉट कर दिया जा रहा है। कई परीक्षकों को भेजा गया मैसेज खुल ही नहीं रहा है। इसके चलते परीक्षकों को यह जानकारी नहीं हो पा रही है कि उन्हें किस विषय की परीक्षा किस केंद्र पर करानी है। विश्वविद्यालय के लिपिक भी परीक्षकों को जानकारी देने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed