फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hi Hussein in Fiza Gunjin Sadaan

फिजा में गूंजीं हाय हुसैन की सदाएं

Sun, 25 Oct 2015 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 25 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hi Hussein in Fiza Gunjin Sadaan
दसवीं मोहर्रम को इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के दिन शनिवार को हर ओर फिजा में या हुसैन, या अब्बास की सदाएं गूंजती रहीं। नंगे पांव सिर पर ताजिया लिए सुबह से ही हुसैनी कर्बला की तरफ निकल पड़े ।
विज्ञापन


 कर्बला पहुंचकर नम आंखों से ताजिए को ठंडा  किया गया।  शहर में भोर से ही ताजिया दफन करने का सिलसिला शुरू हुआ और शामे गरीबां की मजलिस तक चलता रहा।
विज्ञापन


शहर के सदरचुंगी स्थित इमामबाड़े से अलम, ताजिया और दुलदुल  का  जुलूस निकला। जुलूस की मजलिस अली अब्बास ने खेताब की। जुलूस में अंजुमन   कौसरिया कोतवाली चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, बड़ी मस्जिद होते हुए सदर
विज्ञापन
विज्ञापन


  इमामबाड़े तक गई। अंजुमन ने जंजीर का मातम भी किया। वहीं, ख्वाजादोस्त से अंजुमन मजलूमिया, दालान के इमामबाड़े से छतरीघाट आदि जगहों से भी जुलूस उठा। मोमनीन ने ताजिया दफन करने के बाद फाका तोड़ा। शामे गरीबां

की मजलिस सदर इमामबाड़ा में हुई।  मजलिस को मौलाना कैसर नवाब ने खेताब की। आयोजित  मजलिस में मौलाना ने इमाम  हुसैन और उनके साथियों का मसाएब बयान किया।

 मसाएब सुनते ही लोग रो पड़े।  मजलिस में मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन और  उनके साथियों के शहीद होने के  बाद खेमों में आग लगा दी गई। इमाम के घर की  महिलाओं के सिर से चादर छीन ली  गई।

महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया गया।  इतना सुनते ही लोगों की आंखों  में आंसू आ गए। मजलिस के बाद तुर्बत उठी और  लोगों ने जियारत की। इसके बाद  लोग अपने घरों को रवाना हुए। शाम को  मोहल्ले-मोहल्ले में शामे-गरीबां


की  मजलिस हुई।  मुफ्ती मोहल्ला, कल्लू  खां इमामबाड़ा, बलुआघाट, सिपाह आदि  जगहों पर मजलिस हुई। ग्राम्यांचलों में  भी बड़ी तादाद में ताजिया दफन किए  गए। मुफ्तीगंज में ताजिये सुपुर्दे खाक  किए गए। इसके अलावा महराजगंज,

 सिंगरामऊ, खेतासराय, मछलीशहर, बदलापुर,  मडिय़ाहूं, केराकत, शाहगंज आदि  इलाकों में बड़ी संख्या में ताजिये दफन किए  गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed