फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heavy vehicles will not enter Jaunpur city

जौनपुर शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश

Tue, 27 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter Jaunpur city
शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश
विज्ञापन

जौनपुर-फैजाबाद मार्ग की प्रस्तावित कार्य योजना पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। दूसरे जिलों को जाने वाले वाहनों को भी जौनपुर के बाहर से ही भेजा जाएगा। इसके लिए बाईपास बनाने की योजना पर काम चल रहा है। यह जानकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दी गई।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जौनपुर-अयोध्या (राष्ट्रीय राजमार्ग 135), जौनपुर-शाहगंज, खेतासराय बाईपास की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जौनपुर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की योजना बनाई गई। डीएम ने बताया कि दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों को जौनपुर शहर में प्रवेश देने के बजाय बहार से ही निकाल दिया जाएगा। इसके लिए जौनपुर, खेतासराय में बाईपास प्रस्तावित किया गया है। बैठक में मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के व्यक्तिक सहायक दीपक पाठक, मुख्य अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग एके पांडेय, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड एवं निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम व राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed