फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Heavy thunderstorms, monsoon will knock in 36 hours

तेज गरज के साथ बारिश, 36 घंटे में दस्तक देगा मानसून

Wed, 17 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy thunderstorms, monsoon will knock in 36 hours
12- दोपहर बाद हुई बारिश में भींगकर जाते लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। तेज गरज-चमक के साथ बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दी है। कुछ देर के लिए हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि मानसून शीघ्र ही दस्तक देने वाला है। अगले 36 घंटे के अंदर मानसूनी बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानों को इसके अनुसार खेतों की तैयारी में जुटने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बारिश के अनुकूल बन रहा है, मगर बस फुहारें गिरकर रह जा रही थीं। बुधवार को भी सुबह से बादलों की लुकाछिपी जारी रही। कई बार लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन अगले ही पल धूप निकल जा रही थी। अपराह्न करीब 4 बजे के बाद अचानक से बारिश शुरू हो गई। कुछ देर के लिए हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। सड़कों पर बना धुल-मिट्टी का गुबार छट गया। इस दौरान बादलों के गरजने की तेज आवाज दिल दहलाती रही। हल्की बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। किसानों ने भी खेतों की ओर रुख कर लिया है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पंकज जायसवाल के मुताबिक दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह मानसून को आगे ले जा रहा है। इसके कारण मानसून की अच्छी बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मानसून कई इलाकों में सामान्य समय से पहले पहुंचा है। प्रदेश के जिन हिस्सों में मानसून 20-25 जून तक आता था, वहां 16-17 जून तक को ही आ गया। जिले में भी अगले 36 घंटे के अंदर मानसून के दस्तक की पूरी संभावना है। मानसून का सामान्य समय से पहले आगे बढ़ना और बारिश होना कृषि क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed