फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health fair will be held on 14th on the theme of TB and women's health

Jaunpur News: टीबी एंड वूमेन हेल्थ की थीम पर 14 को लगेगा स्वास्थ्य मेला

Tue, 07 Mar 2023 08:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:06 AM IST
विज्ञापन
Health fair will be held on 14th on the theme of TB and women's health
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अब हर माह की 14 तारीख को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में गैर संचारी, सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की तलाश (सिकल स्क्रीनिंग), आयुष्मान डिजिटल हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए कैसे आवेदन करें आदि के बारे में बताया जाएगा। मरीजों को मिलने वाले लाभ के बारे बताया जाएगा। स्वास्थ्य मेले का आयोजन टीबी एंड वूमेन हेल्थ की थीम पर किया जाएगा। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर इन स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मेले में आने वाले मरीजों के लिए सभी तरह दवाएं उपलब्ध होंगी। सीएमओ ने निर्देश दिया है कि सभी केंद्रों पर समय से दवाएं उपलब्ध करा दी जाएं। ताकि मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर निर्धारित जरूरी औषधि की सूची (ईडीएल) के अनुसार जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जाए। केंद्र पर पेशेंट सपोर्ट ग्रुप के साथ ट्रीटमेंट अडेहेरेंस एंड बेनेफिट्स थीम पर बैठक कर पहले से तैयारी की जाए। सीएचओ कम से कम एक बैठक हाइपरटेंशन मरीज व एक बैठक डायबिटीज के रोगियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) करें। जन आरोग्य समिति, महिला आरोग्य समिति, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्यों के माध्यम से जन समुदाय में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर नि: शुल्क बांटी जाने वाली दवाओं का वितरण, उपलब्धता एवं सेवाओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता लाई जाए। हाइपरटेंशन और डायबिटीज मरीजों की मैपिंग स्वास्थ्य मेले की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


हर माह की 14 तारीख को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले का आयोजन टीबी एंड वूमेन हेल्थ की थीम पर किया जाएगा। सभी केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सीएचओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।-डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed