फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Health department team reached Kharuawan after the death of two girls

Jaunpur News: खरुआवां में दो बच्चियों की मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Wed, 11 Oct 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached Kharuawan after the death of two girls
जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम खरुआवां बरेठी में दो दिनों में दो बच्चियों की मौत होने के बाद बुधवार को सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। इस मौके पर टीम ने 17 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। साथ ही गांव में दवा का छिड़काव और फागिंग कराई गई। दो बच्चों की मौत से गांव के लोग सहमे हुए हैं। खरुआवां बरेठी गांव में बुधवार को सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. तपिस और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीपी सिंह पहुंचे। गांव निवासी जितेंद्र यादव की छह वर्षीय पुत्री लाडो को तीन अक्तूबर को बुखार आया था। वह ठीक हो गई। फिर पेट दर्द की शिकायत होने पर मछलीशहर में निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया, लेकिन छह अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। बच्ची की कोई भी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। इसी तरह गांव की ही दामिनी (8) पुत्री राम मूरत यादव को छह अक्तूबर को हल्का बुखार एवं पेट दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज ले गए। भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान आठ अक्तूबर को उसकी मृत्यु हो गई। दामिनी की बीएसटी एवं जांच रिपोर्ट स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय से मंगवाई गई है। मुख्यालय की टीम ने पूरे ग्राम का सर्वे किया एवं प्रभावित परिवार के सभी लोगों के साथ 17 लोगों का ब्लड सैंपल, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं स्क्रब टायफस की जांच के लिए लिया गया। सभी 17 सैंपल मलेरिया जांच में निगेटिव आई। डेंगू एलाइजा, टाइफाइड व स्क्रब टायफस की जांच कराई जा रही है। वेक्टर प्रजनन की पारिस्थितिकी का अध्ययन किया गया। गांव में डेंगू एडीज मच्छर वयस्क अथवा लार्वा नहीं पाया गया। पूरे गांव में मच्छर के प्रजनन स्रोतों का विनष्टीकरण तथा एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। रात्रि में पूरे ग्राम में सघन फागिंग का कार्य कराया गया। डॉ.लक्ष्मी सिंह ने सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर तपिश एवं स्वास्थ्य टीम को ग्राम में प्रभावी कार्यवाही तथा निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed