फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   He kept on crying without any reason, yet love kept on coming to him...

Jaunpur News: बेवजह बेसबब वो रुलाता रहा, फिर भी उसपर प्यार आता रहा...

Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
He kept on crying without any reason, yet love kept on coming to him...
खेतासराय। शायर जफर शिराजी की स्मृति में सोमवार की रात नगर के विद्यापीठ परिसर में मुशायरे का आयोजन किया गया। यहां शायरों ने एक से बढ़कर एक मुशायरा पढ़ा और गजल के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। हास्य, व्यंग के कवियों ने भी खूब गुदगुदाया। आधी रात तक चले आयोजन में कभी लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आए तो ओज की कविताएं जोश भरती रहीं।
विज्ञापन

मुशायरे की शुरूआत शाइस्ता सना ने कौमी गीत जिस्म है तो हिंदुस्तानी, लेकिन जान तो हिंदुस्तानी है...पढ़ कर किया। इसके बाद हारून आजमी ने दिल से जो बात निकलती है निकल जानें दो सुर्ख होठों को दोआओं से जल जाने दो...गजल पढ़ा। कवियत्री सुलतान जहां ने गजल पढ़ा बेवजह बेसबब वो रुलाता रहा फिर भी उस पर प्यार आता रहा... तथा अली बाराबंकी ने नाजिश मेहर व मेहताब है तू वाह किस दर्जा लाजवाब है तू... सुनाया। इसके अलावा अजम शाकिरी ने बड़ी सर्द हवाएं हैं शबे गम पिघल रही है वो धुआं सा उठ रहा है कोई शाख जल रही है। डंडा बनारसी तथा अयूब वफा ने अपनी हास्य व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं को लोट पोट कर दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन मारूफ देहलवी तथा अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार उपाध्याय, डाक्टर एमएस खान, डॉ. वकील नजीर, मोहम्मद आदिल, डॉ. अनवार अहमद, फिरोज गुड्डू, फारूक आजम आदि लोग मौजूद थे। आयोजक खुर्शीद अनवर खां ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed