फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Having dismissed the furore Form

पर्चा खारिज होने पर किया हंगामा

Tue, 20 Oct 2015 12:39 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 20 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Having dismissed the furore Form
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 25 से पर्चा खारिज होने के मामले में सोमवार को आरती सरोज और उनके समर्थकों ने कलेक्ट्रेट सभागार के सामने हंगामा किया। उनका आरोप है कि प्रशासन ने जानबूझ कर उनका पर्चा खारिज कर दिया।
विज्ञापन


  बक्शा के जिला पंचायत वार्ड संख्या 25 से आरती सरोज समेत दो प्रत्याशियों का पर्चा खारिज किए जाने का मामला प्रशासन के गले की कहीं फांस न बन जाए!

कारण कि प्रशासन ने वार्डों के परिसीमन की अंतिम सूची जारी होने के बाद उसमें रातोंरात फेरबदल का मामला सामने आया है। उधर निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत ने नए सिरे से सूची का अवलोकन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए आरती सरोज ने बक्शा के वार्ड संख्या 25 से इस बार भी पर्चा भरा था। उन्होंने सड़ेरी गांव निवासी लालबहादुर को अपना प्रस्तावक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि परिसीमन की अंतिम सूची के वार्ड संख्या 25 में ग्राम सड़ेरी प्रथम क्रमांक 30 पर और सड़ेरी द्वितीय क्रमांक 31 पर अंकित रहा।

15 अक्तूबर को पर्चे की जांच के बाद प्रत्याशियों की जो सूची चस्पा की गई उस पर क्रमांक दो पर उनका नाम था। लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में रातोंरात वार्ड संख्या 25 से सड़ेरी गांव को निकाल कर वार्ड 24 में शामिल कर दिया गया।

16 अक्तूबर की रात में आनन फानन में यह कहते हुए पर्चा निरस्त कर दिया कि सड़ेरी गांव वार्ड संख्या 25 में नहीं 24 में है। आरती का कहना है कि इस मामले को लेकर वह हाईकोर्ट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed