फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Harsh firing will be confiscated now, no one in the family will get license

हर्ष फायरिंग की तो अब जब्त होगा असलहा, परिवार में किसी को नहीं मिलेगा लाइसेंस

Wed, 24 Feb 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing will be confiscated now, no one in the family will get license
जौनपुर। शादी विवाह या अन्य किसी उत्सव के मौके पर हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगाने के कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी पुलिस बेबस है। उसे ऐसे मामलों की जानकारी भी तब होती है, जब इसका वीडियो वायरल होता है। लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब पुलिस ने ऐसे लोगों का लाइसेंस जब्त करते हुए भविष्य में उनके परिवार के किसी भी सदस्य को लाइसेंस न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

असलहे का लाइसेंस लेते वक्त ज्यादातर लोग अपनी सुरक्षा का हवाला देते हैं, लेकिन लाइसेंस मिलते ही इसे स्टेटस सिंबल बना लेते हैं। विभिन्न आयोजनों पर असलहों का प्रदर्शन कर वह एक-दूसरे पर रौब गांठते हैं। हर्ष फायरिंग भी इसी का नतीजा है। आए दिन हो रहे हर्ष फायरिंग में हो रही जानलेवा घटनाओं के मद्देनजर कोर्ट ने इस पर अंकुश लगाने का सख्त आदेश दिया है। बावजूद ऐसे मामले नहीं थम रहे। जिले में पिछले चार महीने में हर्ष फायरिंग के चार मामले सामने आए हैं। इसमें गोली लगने से बालक गंभीर रूप से घायल भी हो चुका है। हाल की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने चेतावनी दी है कि अब हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो संबंधित के परिवार के किसी भी सदस्य को भविष्य में शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन:
हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जो भी मामले सामने आए हैं उसमें असलहा जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित के परिवार के किसी भी सदस्य को भविष्य में शस्त्र का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। -डॉ संजय कुमार, एएसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed