{"_id":"645546bc568f816f8a0e6719","slug":"half-of-the-population-showed-strength-in-civic-elections-jaunpur-news-c-20-1-189744-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: निकाय चुनाव में आधी आबादी का दिखा दम, मतदान में रहीं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: निकाय चुनाव में आधी आबादी का दिखा दम, मतदान में रहीं आगे
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। कई जगह उसके बाद भी कतार लगी रही, जिनका मतदान उसके बाद तक चलता रहा। अंतिम में स्ट्रांग रूम में जमा कराए गए अभिलेख और मतपेटिकाओं का मिलान कराया गया। इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को अलग आंकड़ा जारी किया। इसमें मतदान प्रतिशत 55.56 फीसदी से कम होकर 54.87 फीसदी हो गया। इस बार के निकाय चुनाव में जिले की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। जिले में 56.3 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पुरुषों ने 53.85 फीसदी ही किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अछयवर चौहान की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार के मतदान प्रतिशत में महिलाएं अधिक आगे रहीं। जिले के 12 नगर निकायों में से जौनपुर और शाहगंज नगर पालिकाओं को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी निकायों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है।
इनसेट--
कहां कितने डाले गए हैं वोट
नगर पालिका परिषद जौनपुर में एक लाख आठ हजार 836 वोट पड़े, जिसमें महिला मत 50 हजार 430 रहा। इसी तरह जफराबाद में 5800 पड़े मत में से दो हजार 994 महिलाओं का वोट है। नगर पंचायत कचगांव में सात हजार 185 मत पड़े, इसमें तीन हजार 635 महिलाओं का मत है। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 14 हजार 144 में सात हजार 235 महिलाएं, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 15 हजार 284 में सात हजार 159, नगर पंचायत खेतासराय में 10 हजार 624 वोट में पांच हजार 460, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में 18 हजार 965 में नौ हजार 115, नगर पंचायत मछलीशहर में 13 हजार 665 में छह हजार 633, मड़ियाहूं में 13 हजार 271 में छह हजार 839, रामपुर में 10 हजार 400 में पांच हजार 87, केराकत में सात हजार 782 में तीन हजार 722 महिलाओं ने मतदान किया। नगर पंचायत बदलापुर में 12 हजार 993 वोट पड़े, इसमें छह हजार 385 महिलाओं के मत हैं।
.......................................................................
निकायवार प्रतिशत ...
निकाय-महिला-पुरुष-कुल प्रतिशत
जौनपुर-47.42-47.46-47.44
जफराबाद-66.20-59.80-62.92
कचगांव-71.74-62.15-66.66
गौराबादशाहपुर-65.14-57.11-60.96
शाहगंज-62.31-63.69-63.03
खेतासराय-63.89-55.76-59.66
मुंगराबादशाहपुर-67.17-65.93-66.52
मछलीशहर-60.73-59.71-60.20
मड़ियाहूं-63.86-57.68-60.52
रामपुर-65.82-59.76-62.58
केराकत-61.73-59.18-60.37
बदलापुर-74.38-68.89-71.48
योग-56.03-53.85-54.87
.....................................................
वर्जन ...
मतदान फीसद जोड़ने में एक फीसद से कम बदलाव दर्ज किया गया है। कुल 12 नगर निकायों में 54.87 फीसद मत पड़ा। इसमें 56.03 महिला वोट तो 53.85 फीसद पुरुष वोट पड़ा है। - राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनसेट