फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Half of OPD, only 546 patients arrived

आधी हुई ओपीडी, पहुंचे सिर्फ 546 मरीज

Sat, 21 Mar 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Half of OPD, only 546 patients arrived
06- कोरोना के डर के चलते खाली पड़ा रहा जिला अस्पताल का इमरजेन्सी गेट। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण को लेकर लोगों में बने भय का असर शनिवार को जिला अस्पताल में भी नजर आया। सामान्य दिनों में साढ़े 12 से 13 सौ मरीजों वाली ओपीडी में सिर्फ 546 मरीज ही पहुंचे। ज्यादातर डॉक्टर के कक्ष में मरीज नहीं थे। वह मरीजों का इंतजार करते रहे। अचानक से कम हुई भीड़ को प्रधानमंत्री की अपील का असर माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने बेहद जरुरी होने पर ही अस्पताल जाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ से पटे रहने वाले अस्पताल में सुबह से ही भीड़ कम दिखी। ओपीडी के लिए काउंटर पर कर्मचारी तो पहुंच गए थे, लेकिन मरीजों की संख्या कम रही। अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से 1400 की ओपीडी होती थी। शनिवार को महज 546 मरीज ही ओपीडी मे पहुंचे। अस्पताल में अधिक समय तक बैठने के बजाय मरीज दवा लेने के बाद घर के लिए निकल गए। दोपहर 12 बजे ही अस्पताल में सन्नाटा पसर गया। अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर में 546 मरीजों का नाम दर्ज किया गया। सीएमएस डॉ.एके शर्मा ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए शनिवार को मरीजों की संख्या खासी कम रही। मरीजों को पहले से ही सतर्क किया जा रहा था। जिन लोगों को ज्यादा दिक्कत थी वही इलाज के लिए अस्पताल आए थे।
विज्ञापन

पैथॉलाजी में हुई केवल 50 मरीजों की जांच
जौनपुर। अस्पताल के पैथालाजी में जांच कराने वालों की संख्या भी काफी कम रही। शनिवार को पैथालाजी में जांच के लिए 50 मरीज आए थे। इसमें 40 बाहरी मरीज थे, जबकि 10 ऐसे थे जो अस्पताल में भर्ती है। जांच की संख्या कम होने के कारण 11 बजे ही सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed