फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Haji Harman's Urs celebrated with pomp

Jaunpur News: धूमधाम से मनाया हाजी हरमैन का उर्स

Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Haji Harman's Urs celebrated with pomp
जफराबाद। गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बने हाजी बाबा का उर्स उर्दू महीने ईद-उल -अजहा (बकरीद) की नौ तारीख को धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाबा की मजार पर माला फूल, अगरबत्ती, मलीदा चढ़ाकर नियाज फातिहा किया, वहीं हिंदुओं ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की।
विज्ञापन


मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले जायरीनों का जमावड़ा दो दिन पूर्व से होने लगा था। चिरागेहिंद कमेटी की तरफ से जायरीनों के ठहरने का इंतजाम मुसाफिर खाने में किया गया था। एक दिन पूर्व हाजी हरमैन की मजार पर चादरपोशी की गई। उसके बाद सुबह कुरान खानी के बाद मेला शुरू हुआ। दिन के तीन बजे हजारों लोगों ने सर सजदे किया और दोनो हाथ देश में अमन चैन की दुवा के लिए उठे।
विज्ञापन


सलालुत तारीफ नफिल की नमाज हाजी हरमैन के खानदान के सज्जादा नसीन शाह डाॅ. जुबेर अहमद हाजी ने बाबा की गुदड़ी पहनकर की।

दरगाह से जुलूस की शक्ल में लोग पहुंचे। शाम को लकड़ी का अखाड़ा और नातिया अंजुमन बाबा बंदिगी शाह की मजार से चलकर मेले में पहुंचे। इस दौरान युवकों ने करतब दिखाए। मेले में बच्चों के खिलौने, झूलों, मिठाइयां और शृंगार के सामान की दुकानें सजी थीं। दिन रात चलने वाले मेले में रात्रि में महफिले शमा का भी इंतजाम रहा। मेला संपन्न कराने में चिरागेहिंद कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अबुशाद खान, आजाद खान, ऐबाद खान, डॉ. सरफराज खान, संदीप सेठ, प्रमोद बरनवाल, उमाकांत गिरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed