फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Hail fell with rain, increased melting

बारिश के साथ गिरे ओले, बढ़ी गलन

Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, increased melting
खुटहन इलाके में हुई ओलावृष्टि। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में शुक्रवार तेज बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश के दौरान ओले पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ओला पड़ने के कारण शाम होते ही गलन बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो सरसों, मटर और आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जबकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी। सुबह से आसमान में काले बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। दोपहर के साथ बारिश शुरू हुई तो ओले भी पड़ने लगे। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा था। रात भर तेज हवाएं चलने के कारण शुक्रवार को आसमान में बादलों का जमावडा रहा। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के दौरान ओले पडने लगे। कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हुई। शाम करीब सात बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान शाहगंज इलाके के कई क्षेत्रों में ओले पडे़। खुटहन, करंजाकला के बडउर और जपटापुर में बारिश के दौरान जमकर ओले पडे़। बारिश और ओला पड़ने के कारण शाम को गलन बढ़ गई। बाजार में सन्नाटा पसर गया। ठंड के चलते शाम होते ही कामकाज निबटा कर घरों को वापस हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed