फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Great wealth of human knowledge : Maulana Mansoor

इल्म इंसान की बड़ी दौलत : मौलाना मंसूर

Tue, 09 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Great wealth of human knowledge : Maulana Mansoor
खुटहन ब्लाक के पोटरिया गांव स्थित मदरसा तालिमुल इस्लाम का वार्षिक जलसा रविवार की रात में आयोजित किया गया। तकरीर करते हुए उलेमा ने कहा कि दीन और वतन से मोहब्बत करने वालों को ही तरक्की हासिल होगी। कहा कि इल्म इंसान की सबसे बड़ी दौलत है।
विज्ञापन


हाफिज एजाज अहमद ने कहा कि जो इंसान अपने मुल्क और दीन से लगाव रखता है कामयाबी उसका कदम चूमती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इल्म देना जरूरी है इसके लिए अगर सात समंदर पार भी जाना हो तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मौलाना मंसूर अहमद ने कहा कि इल्म ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है।
विज्ञापन


 इस लिए इल्म हासिल करने के लिए बच्चों की हमेशा मदद करनी चाहिए। जलसे का आगाज मो. इब्राहिम ने तेलवते कलाम पाक से किया। मो. इस्माइल, मो. अफान, अब्दुल अलीम, सलीम, तनवीर अहमद ने नातिया कलाम पेश किया। इस मौके पर हाफिज अब्दुल्लाह, मौलाना मेराज, हाजी अब्दुल कय्यूम, शमशाद सिद्दीकी, तुफैल अहमद, सलाउद्दीन, मसूद
विज्ञापन
विज्ञापन


 अहमद, फकरे आलम, फहीम अहमद आदि मौजूद थे। संचालन मौलाना अबू बकर और शुक्रिया मौलाना महफूजुल रहमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed