फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grand procession on the birth anniversary of Lord Parashuram

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Grand procession on the birth anniversary of Lord Parashuram
जौनपुर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। नगर के गांधी तिराहा स्थित पानी की टंकी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कचहरी से निकली नगर में विभिन्न जगहों पर होते हुए हुसेनाबाद पर समापन हुई। जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

इस मौेके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार दूबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की शान शिखा, चन्दन है। सम्मान के लिए हम ब्राहमणों को एक होने की आवश्यकता है। भगवान परशुराम की प्रतिमा हर घर में पहुंचाने की जरूरत है। हमें अपनी परंपरा एवं संस्कृति को फिर से जीवित करना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम ने किसी एक वर्ग विशेष के लिए ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लिए कार्य किया। राष्ट्रीय संरक्षक श्रीपति उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय ने भी बात रखी। इस मौके पर संजय उपाध्याय, वेद प्रकाश शुक्ला, बसंत शुक्ला, धर्मेन्द्र तिवारी, धनन्जय तिवारी, जगदीश उपाध्याय, राजेश पांडेय, अनिल दूबे आजाद, शरद मिश्र, संतोष मिश्र, बसंत पाठक, अमित शुक्ला, डॉ. अमरनाथ पांडेय, महंत अवधेशानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
नेवढ़िया। क्षेत्र के तिवरान गांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की तरफ से ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता बदल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण सर्वश्रेष्ठ थे और रहेंगे। ब्राह्मण समाज का आइना है। ब्राह्मण हमेशा सर्वसमाज को लेकर चला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद पांडेय व संचालन राजेश दुबे ने किया। इस अवसर पर शत्रुघ्न तिवारी, चिंतामणि मिश्र, नरेंद्र शुक्ल, सुजीत तिवारी, ललित तिवारी, इंद्रेश तिवारी, पंकज मिश्र आदि उपस्थित रहे। भगवान परशुराम की जयंती जमैथा स्थित मंदिर पर मनाई गई। भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र में दोनों में निपुण थे। समाज सेवी अनिल पांडेय ने परशुराम जयंती पर जमैथा में आयोजित समारोह में कहा कि परशुराम पितृ भक्त, मातृ भक्त थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अखिलेश मिश्र ने किया। समारोह का संचालन श्याम नारायण पांडेय ने किया। कार्यक्रम में रविन्द्र मिश्र, दीपक मिश्र, अमित पांडेय, अंकित पांडेय आदि उपस्थित रहे। डॉ. सुधाकर शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed