फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Grabbed four lakhs on the pretext of job

Jaunpur News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे चार लाख

Wed, 13 Dec 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Grabbed four lakhs on the pretext of job
शाहगंज। जमदानीपुर गांव निवासी विजय प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वाराणसी जनपद के दरेखू कृष्णा नगर निवासी महेंद्र वर्मा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से चार लाख रुपये लिए। नौकरी न मिलने पर पैसा वापस करने की मांग की तो उसने एक लाख रुपये का चेक दिया। उक्त चेक को जब उसके खाते में डालकर पैसा निकालना चाहा तो खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण चेक बाउंस हो गया, जिसकी शिकायत पीड़ित ने महेंद्र कुमार से की। शिकायत करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए पैसे न देने की बात कही, जिसकी शिकायत पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस द्वारा न्याय न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सात दिसंबर को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed