फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Governor unveiled Sardar Patel's statue

राज्यपाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

Sun, 01 Nov 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Governor unveiled Sardar Patel's statue
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण आनलाइन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व न केवल विद्यार्थियों बल्कि राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति श्रद्धा रखने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत सरदार पटेल की ही देन है। उनकी जयंती को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत को नई दिशा देने के साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आचार्य नरेंद्र देव, महर्षि वाल्मीकि की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भी नमन किया। कुलपति निर्मला एस मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व कौशल और अदम्य साहस के कारण याद किए जाते हैं। राज्यपाल ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। संचालन प्रो. मानस पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने किया। तकनीकी सहयोग डॉ. सुरजीत यादव की टीम ने किया। कुलपति ने पौधरोपण भी किया। मुक्तांगन परिसर में भी सभी को एकता की शपथ दिलाई गई। संचालन प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.एके श्रीवास्तव, प्रो.बीडी शर्मा, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.रामनारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. संतोष कुमार, राकेश यादव, एआर अमृतलाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता,डॉ. केएस तोमर, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.अवध बिहारी सिंह, डॉ.चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed