फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Governor reached Dhandwara village to meet his classmate advocate

ढंढवारा गांव अपने सहपाठी अधिवक्ता से मिलेने पहुंचे राज्यपाल

Wed, 02 Nov 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Governor reached Dhandwara village to meet his classmate advocate
शाहगंज। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को क्षेत्र के ढंढवारा गांव अपने सहपाठी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जेड के फैजान से मिलेने पहुंचे। जहां पांच घंटे साथ रहकर लोगों से मुलाकात की। राज्यपाल बदलापुर महोत्सव में शामिल होने के बाद निजी सम्बंधों का निर्वहन करने के लिए ढंढवारा पहुंचे थे। गांव में लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अभाव ही देश की सबसे बड़ी समस्या है। हमारी तहजीब चार हजार साल से अधिक पुरानी है। अनेकता और विविधता का देश है। राज्यपाल का गांव में तीसरी बार आगमन हुआ है। इसके पूर्व 1971 में और 2019 में भी वह अधिवक्ता जेड के फैजान के घर आ चुके हैं। दोनों अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सहपाठी रहे हैं। इस मौके पर मसलहुद्दीन खान, डॉ. तबरेज आलम, डॉ. शर्फुद्दीन आजमी, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. नैयर आजम, परवेज आलम भुट्टो, मो. अजमल, साजिद आजमी, डॉ. ए रहमान, मो. शाहिद नईम, अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed