फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government should ensure participation of Kayasthas in power

सत्ता में कायस्थों की भागदारी सुनिश्चित करे सरकार

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government should ensure participation of Kayasthas in power
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में महासभा पूरे भारत में मजबूत हो रहा है। कायस्थ समाज ने प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न प्रदेशों में मुख्यमंत्री भी दिया है। राष्ट्र की सेवा किए कायस्थ समाज सबके साथ रहता है।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले कायस्थ समाज कांग्रेस के साथ था जिसने कई वर्षों तक राज किया। अब भाजपा के साथ है केंद्र और प्रदेश में भाजपा राज कर रही है। मगर इधर विगत कुछ दिनों से भाजपा के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक पार्टियां कायस्थों को हसिए पर धकेल रही है। अभी कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री मंडल से रविशंकर प्रसाद को हटाया गया जिसके लिए कायस्थ महासभा कड़े शब्दों में निंदा करती है। कायस्थों ने अपनी चिंता किए बिना देश एवं समाज के वेहतरी के लिए राजनैतिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां कायस्थों का उत्थान के बारे में अपनी नीति स्पष्ट करें। आने वाले चुनाव में कायस्थ महासभा अपनी ताकत दिखाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा मजबूत हो रहा है। हर रविवार को कायस्थ महासभा आपके द्वार कार्यक्रम चला रहा है। जहा कायस्थों का एकत्रीकरण होता है। ज्यादा से ज्यादा कायस्थों की भागीदारी सुनिश्चित करें। आरके सिन्हा पूर्व सांसद , रविशंकर प्रसाद को राज्यपाल बनाया जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ,राजेश श्रीवास्तव , विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ,अंकित श्रीवास्तव ,अनीश श्रीवास्तव अजय आशीष श्रीवास्तव ,राजन श्रीवास्तव, आलोक वर्मा , सत्यम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed