फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government should also sell the reservation of backwards and dalits: Ram Sundardas

सरकारी संस्थानों को बेचने के साथ ही पिछड़ों और दलितों का आरक्षण भी बेंच दे है सरकार: राम सुंदरदास

Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government should also sell the reservation of backwards and dalits: Ram Sundardas
निगरपालिका टाउन हॉल के मैदान में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा अतिपिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद के मुख्य सचेतक रामसुंदर दास ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है, क्योंकि वह जानती है कि इससे पिछड़े जाग जाएंगे और वह अपना हक और सम्मान मांगेंगे। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने के साथ ही पिछड़ों और दलितों का आरक्षण भी बेच रही है। अगर सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो आरक्षण कौन देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए वादे पूरे नहीं किए। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा झूठे प्रचार कर रही है। हकीकत में उसने कोई काम नहीं किया है। प्रचार ही उनका विकास है। सरकार ने बजट में गड्ढामुक्त के लिए बहुत पैसे लिए लेकिन सड़कें आज भी गड्ढों से भरी हुई है। पूर्व विधायक ललन प्रसाद यादव, राजनरायन बिंद, अरशद खां गुलाब सरोज, डा. जितेंद्र यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, संजय सरोज, राकेश मौर्या, श्रवण जायसवाल, शकील अहमद, पूनम मौर्या, दीपचंद राम, श्याम नरायन बिन्द, शरफराज खां, मनोज मौर्या, रुखसार अहमद, शेखु खां, शाजिद अलीम, मंजू रानी मौर्या, भानु प्रताप मौर्या, अमित यादव, मालती निषाद, आरीफ हबीब, ऋषि यादव, अनवारुल हक, कमालुद्दीन अंसारी, रमेश साहनी, शबनम नाज, हिरालाल विश्कर्मा अजय विश्वकर्मा, सुमन यादव ऊषा यादव चंदन सरोज मुकेश यादव जेपी यादव आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed