{"_id":"619149ca72a40322b32e5a23","slug":"government-offices-are-still-sitting-66-and-a-half-crores-of-electricity-jaunpur-news-vns622588746","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के साढ़े 66 करोड़ अब भी दबाए बैठे हैं सरकारी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के साढ़े 66 करोड़ अब भी दबाए बैठे हैं सरकारी कार्यालय
विज्ञापन
नईगंज में बिजली विभाग द्वारा लगाए गये कैम्प में बिजली का बिल जमा करने व अन्य समस्याओें को लेकर पह?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के सरकारी कार्यालयों पर अभी भी तकरीबन साढ़े 66 करोड़ रुपया बिजली बिल का बकाया है। इसे जमा कराने को लेकर जिम्मेदार खुद गंभीर नहीं दिख रहे हैं। हालांकि बीते अगस्त माह में बकाया बिल जमा कराने के लिए बिजली निगम ने दो दिनों तक अभियान चलाकर सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शन काटे थे। इस दौरान लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया, लेकिन जिसके बाद जिम्मेदार शांत बैठ गए। इसके बाद सरकारी कार्यालयों पर बकाया पूरा बिजली बिल जमा नहीं हो पाया है
जिले के विकास भवन, तहसील, ब्लाक, नगर निकाय, थाना शिक्षा विभाग सहित अन्य कार्यालयों पर बिजली बिल बकाया है। कई बार पत्र भेजने के बाद सरकारी कार्यालयों की ओर से बिजली का बिल जमा नहीं किया जाता है। ऐसे में ढाई माह पहले तक सरकारी कार्यालयों पर 68 करोड़ का बिजली बिल का बकाया था। इसे वसूलने के लिए बिजली निगम की ओर से 30 अगस्त से दो दिवसीय अभियान चलाकर कनेक्शन काटे गए। इस दौरान कुल 147 विभागों के कनेक्शन काटे गए थे। इसके बाद सरकारी विभागों की ओर से बकाया बिल जमा करने का कार्य शुरू किया। उस समय लगभग कुल डेढ़ करोड़ रुपया बकाया बिल जमा हुआ था। इसके बाद बिजली निगम जहां शांत बैठ गया, वहीं सरकारी विभागों ने भी बकाया नहीं जमा किया।
कैंप लगाकर वसूले गए 24 लाख
जौनपुर। बकाया बिल वसूलने के लिए बिजली निगम की ओर से रविवार को सभी विद्युत सब स्टेशन सहित गांवों में कैंप लगाया गया। इस दौरान कुल 75 स्थानों पर कैंप लगाए गए। इन कैंपों के माध्यम से तकरीबन 24 लाख रुपया बकाया बिल वसूला गया है। वहीं 10 कनेक्शन भी दिए गए। साथ ही लोगों को एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया। कैंप का आयोजन लगातार 30 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
---
- सरकारी कार्यालयों में जैसे-जैसे बजट आ रहा है। उनके ओर से वैसे-वैसे बकाया बिल का भुगतान किया जा रहा है। वहीं रविवार से सभी सब गांवों में कैंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन 24 लाख रुपया बकाया बिल का वसूला गया। वहीं 10 कनेक्शन भी किया गया। बिजली उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल जाम करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम