फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Government

खोखले नारों से जनता को गुमराह कर रही सरकार

Tue, 07 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Government
14- केराकत के देवाकलपुर में सपा के आह्वान पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेते हुए सपा के पूर्व विधाय? - फोटो : JAUNPUR
केराकत। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को साइकिल यात्रा के जरिए गांवों का भ्रमण कर पार्टी का आह्वान पत्र जनता में वितरित किया। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को खोखले नारों की सरकार बताया। कहा कि सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। साइकिल यात्रा मुरारा, देवाकलपुर, हरिहरन पट्टी, जमुआरी, कुंडी, उदियासन व मुर्तजाबाद गांव में पहुंची। चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियां बताई गईं। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने कहा कि सरकार के फरेब को जनता अच्छी तरह जान चुकी है। जनता अब इनके छलावे में फंसने वाली नहीं है। सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश का जितना विकास किया, उतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। प्रदेश सरकार उन्हीं योजनाओं का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा रही है। संजय सरोज ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। इस दौरान सपा के पूर्व विस क्षेत्र अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सुरेश यादव, रियाज अहमद, योगेश यादव, मुकेश मौर्य, सुरेंद्र, जगदीश बेनवंशी, विनय यादव, साहब लाल, यशवंत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed