फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   goods worth of many lakhs burnt down due to Fire broke out in readymade clothes shop in jaunpur

Jaunpur: रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, 30 लाख का माल जलकर खाक, बच्चों को बचाने में दंपती झुलसे

Tue, 25 Oct 2022 11:59 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 11:59 AM IST
सार

जौनपुर जिले के बदलापुर में दिवाली की रात एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना में करीब 30 लाख का माल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन
goods worth of many lakhs burnt down due to Fire broke out in readymade clothes shop in jaunpur
आग से जले कपड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर में दिवाली की रात एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक दुकान में रखा करीब 30 लाख का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने कारण अज्ञात है। बदलापुर कस्बे के श्री हनुमान मंदिर के पास विवेक कुमार गुप्ता की बजरंग वस्त्रालय एण्ड गारमेंट की दुकान है।

विज्ञापन


जिस मकान में दुकान है उसी में विवेक अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात दीपावली पर दुकान में पूजा पाठ करने के बाद दीपक व मोमबत्ती आदि बुझा कर विवेक रात 12 बजे सोने चला गया। एक कमरे में विवेक अपनी पत्नी गुड़िया गुप्ता (35), बेटे वैभव, विपुल, आदर्श व मनमोहन के साथ सो रहा था। दूसरे कमरे में उसकी मां रिटायर्ड शिक्षिका शान्ति देवी सो रही थी।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे अचानक कमरे में धुंआ भरने लगा। सांस घुटने पर सभी की नींद खुली। आननफानन कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर उनकी दुकान धू-धूकर जल रही थी। विवेक व उसकी पत्नी अपनी मां बच्चों को घर से निकालने लगे। इस दौरान दोनों आग की चपेट में आने से झुलस भी गए। बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ आग बुझाने की कोशिश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड क्रमियों ने  मोर्चा संभाल लिया और कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया। कपड़ा व्यापारी विवेक कुमार गुप्ता के मुताबिक आग लगने की चपेट में आने से 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed