फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Goods will not be able to be kept outside the shop, gangster will be charged if illegal vehicle stands

दुकान के बाहर नहीं रख सकेंगे सामान, अवैध वाहन स्टैंड होने पर लगेगा गैंगेस्टर

Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Goods will not be able to be kept outside the shop, gangster will be charged if illegal vehicle stands
नवाब यूसुफ रोड पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते एएसपी सिटी डा संजय कुमार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मुख्यमंत्री की सख्ती का असर जनपद में साफ दिखने लगा है। कल तक संसाधन और स्थान की कमी का हवाला देकर चुपचाप बैठने वाले जिम्मेदार अब सक्रिय हो गए हैं। स्थिति यह है कि पुलिस ने जनपद के सभी बाजारों को सात दिन के अंदर अतिक्रमण मुक्त कराकर जाम की समस्या को दूर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरा अमला सड़क पर उतर गया है। पैदल मार्च कर संबंधित दुकानदारों को बताया जा रहा है कि वे अपने सामान को दुकान के अंदर ही रखकर बेंचे। यदि बाहर रखेंगे तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही अवैध वाहन स्टैंड के संचालन होने पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार भारी फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च करने निकले। वह कोतवाली से चांद मेडिकल के आगे तक, कोतवाली से चहारसू तक इसके बाद नगर की कई गलियों में पैदल मार्च कर व्यापारियों से संवाद किए। उन्हें मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि वे अपने दुकानों के सामान को अंदर ही रखकर बेचेंगे। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज कराना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि अवैध वाहन स्टैंड संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अगर अवैध वाहन स्टैंड संचालित मिले तो संबंधित के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा और यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान लाइन बाजार से लेकर सिविल लाइन और जेसीज चौराहे तक चला। इस दौरान अवैध वाहन स्टैंड और खेले-खुमचों वालों को हटवाया गया। साथ ही दुकानदारों को अपना सामान दुकान में ही रखकर बेंचने को कहा गया। मुफ्तीगंज पुलिस चौकी पर व्यापारियों के साथ चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक भी हो चुकी है। सात दिन में सभी बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। सभी दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान के सामान को दुकान में ही रखकर बेचेंगे। अवैध पड़ाव अड्डे को हटवाया जा रहा है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली पर अतिक्रमण करने वाले 36 दुकानदारों को नोटिस
खेतासराय। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को नगर पंचायत में सड़कों के किनारे नाली पर अतिक्रमण करने वाले 36 दुकानदारों को को नोटिस जारी किया है, जिसमें नाली से अतिक्रमण हटाने और ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचरायत को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 23 मई को पथ विक्रेता समिति की बैठक करके पटरियों पर सब्जी बेचने वाले और ठेले खोमचे वालों के लिए स्थाई व्यवस्था करने का निर्णय लिया जाएगा। ऐसे दुकानदारों के लिए खुटहन रोड पर स्थान चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed