{"_id":"654148bb7438b8eb7d017e8a","slug":"gold-nose-ring-and-trident-recovered-from-the-temple-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-7586-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मंदिर से चोरी हुई सोने की नथिया व त्रिशूल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मंदिर से चोरी हुई सोने की नथिया व त्रिशूल बरामद
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को मंगलवार को शाहपुर गोशाला के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने तियरा गांव स्थित भगवान शिव मंदिर से बीते दिनों चोरी हुआ एक पीतल का त्रिशूल व सोने की नथिया बरामद किया।
तियरा गांव स्थित भगवान शिव के मंदिर का ताला तोड़कर चोर भोलेनाथ का पीतल का त्रिशूल व मां पार्वती के नाक की सोने की नथिया 28 अक्तूबर की रात चुरा ले गए थे। गांव के अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने कोतवाली में मुकदमा कराया था। पुलिस ने मंदिर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पता चला कि चोर तियरा गांव निवासी सुनील गौतम है। पुलिस उसकी तलाश में थी।
मंगलवार को पुलिस गश्त पर थी इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसवने शाहपुर गोशाला के पास से सुनील गौतम को चोरी के त्रिशूल व नथिया के साथ पकड़ा। कोतवाल संतोष पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरी के सामान की तलाश की जा रही थी, इस मामले में सामान के साथ आरोपी को पकड़ा गया।