फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   GK questions confused students in Home Guards exam

Jaunpur News: होमगार्ड्स परीक्षा में जीके के प्रश्नों ने उलझाया

Sat, 25 Apr 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
GK questions confused students in Home Guards exam
जौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की परीक्षा शनिवार को पहले दिन दोनों पाली में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र तो सामान्य स्तर का था, लेकिन सामान्य ज्ञान, विज्ञान, भूगोल और भारतीय संविधान से जुड़े सवालों ने काफी उलझाया। परीक्षा शनिवार को दो पालियों में 19 केंद्रों पर पहले दिन संपन्न हुई। पहली पाली में कुल 8400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 6424 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1966 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। पहली पाली में 76 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली में कुल 8400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से इसमें से 6414 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1986 ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में कुल 77 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सवालों की संख्या कम रही, जबकि अधिकांश प्रश्न सीधे और तथ्यात्मक थे। विज्ञान विषय में विटामिन, रोग सिद्धांत और वैज्ञानिकों से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। वहीं भूगोल में अक्षांश-देशांतर, मरुस्थलीय क्षेत्र और रेत के टीलों से संबंधित सवाल पूछे गए। भारतीय संविधान से जुड़े खंड में अनुच्छेद-21 की व्याख्या और प्रस्तावना (प्रीएंबल) के उद्देश्यों पर आधारित प्रश्न आए। इसके अलावा सामान्य अध्ययन में विभिन्न योजनाओं, राज्यों की स्थिति और महत्वपूर्ण परियोजनाओं से संबंधित सवाल भी शामिल रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed