{"_id":"5755d10c4f1c1b191d9c59c7","slug":"giving-the-government-promotes-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता को सरकार दे रही बढ़ावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता को सरकार दे रही बढ़ावा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की घटना के विरोध में भाजपा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मथुरा में हुई हिंसक घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई हैं।
अपराधी और भूमाफिया प्रदेश चला रहे हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अराजकता को बढ़ावा दे रही है। मथुरा में दो जून को हुई घटना से प्रदेश का हर व्यक्ति सहमा हुआ है। इतना बड़ा नर संहार होने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे हुए है।
मरने वाले और मारने वाले दोनों मुख्यमंत्री के करीबी हैं। ईश्वरदेव सिंह, रघुराज सिंह, रविंद्र नारायण सिंह, दीपचंद राम, शशि मौर्या, बांकेलाल सोनकर, अनिल सिंह परिवर्तन, केके जायसवाल, बेचन पांडेय, रंजना सिंह, सतीश सिंह ने सरकार की नीतियों की निंदा की।
विज्ञापन
कहा कि मथुरा की घटना को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करेगी। सरकार की नाकामी जनता के सामने आ गई है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपकर घटना की जांच कराने की मांग की।
मृतकों के परिवार के चार-चार सदस्यों को नौकरी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला मंत्री गिरीश चंद यादव, सुरेंद्र सिघानिया, डा. अजय सिंह, रामसिंंह मौर्य, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, राजेश श्रीवास्त, ओम प्रकाश सिंह, जनार्दन सिंह, पूनम गुप्ता, माधुरी गुप्ता, प्यारे लाल, मनोज दुबे, भईया राम पटेल, अंकुश उपाध्याय आदि थे।