{"_id":"664247b3c27d8cb5e00a2030","slug":"girl-student-dies-after-hit-by-bus-in-jaunpur-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत, घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
Mon, 13 May 2024 10:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 10:33 PM IST
सार
Jaunpur News: स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रियंका यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित पटखौली पूरे आजम बाजार के समीप सोमवार को बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के अख्खीपुर गांव निवासी प्रियंका यादव उर्फ रानी (17) पुत्री धर्मेंद्र यादव खुटहन रोड स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार की सुबह वह घर से स्कूटी से स्कूल गई थी। घर वापसी करते समय जैसे ही खुटहन रोड स्थित पटखौली पूरे आजम समीप पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।