फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ghotala in bjp addministration

ाजपा शासन में हुए घोटलों की जांच कराने की मांग

Mon, 22 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
ghotala in bjp addministration
जौनपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में पार्टी के सभी संगठनों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69000 पद घोटालों की भेट चढ़ गया है। भाजपा शासन में हुई कई भर्ती प्रक्रिया आज भी लटकी पड़ी हैं। लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षा देते है। नौकरी पाने का इंतजार करते है। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण भर्तियां कोर्ट में लटक जाती हैं।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ल ने कहा कि हाल ही में 69000 शिक्षक भर्ती और पशु पालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। जिसमें सत्ता पक्ष के कई नेताओं का नाम सामने आया है। मंत्री और उनके प्रतिनिधि भी घोटाले में शामिल हैं। सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचा रही है। ।2 घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग की। पूरे प्रकरण की जाँच उच्च न्यायलय के वर्तमान न्यायधीश से कराई जाए और जनता के सामने सच लाया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश में हुए पीडीएस जूता और मोजा घोटाला, डीएचएलएफ अदि घोटालों की न्यायिक जांच कराई जाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, छोटे लाल यादव, महेंद्र राय, इंद्रमणि दुबे, अनील सोनकर, राकेश सिंह, आजम जैदी, नीरज राय, गौरव सिंह सनी, अशोक साहू, इश्तेयाक राइन, नायाब हसन, लालजी यादव, बब्बी खान, अलाउद्दीन, राज कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता, इक़बाल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed