{"_id":"67c3617955fd719ded03d7c8","slug":"getting-honor-in-vigyan-bhawan-is-a-matter-of-pride-for-the-state-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-905714-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विज्ञान भवन में सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विज्ञान भवन में सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात
विज्ञापन
जौनपुर। विज्ञान भवन नई दिल्ली स्थित में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति समेत डीएसटी पर्स टीम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। इस सम्मान को विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. गिरिधर ने प्रतिनिधि के तौर पर प्राप्त किया। कुलपति ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
दिल्ली से सम्मान लेकर लौटने के बाद कुलपति सभागार में शनिवार को प्रो. गिरिधर मिश्र एवं पर्स टीम ने कुलपति प्रो.वंदना सिंह को सम्मान पत्र सौंपा। विश्वविद्यालय से पर्स की टीम में प्रो.गिरिधर मिश्र, डॉ.धीरेंद्र चौधरी एवं डॉ.काजल डे ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस अनुदान प्रदान किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने पर्स टीम सहित पूरे टीम को बधाई दी। कहा कि यह अनुदान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शोध में उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.मानस पांडेय, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।