फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Garima reached Romania border by bus, hope of returning home

बस से गरिमा पहुंची रोमानिया बार्डर, वतन वापसी की जगी आस

Fri, 04 Mar 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Garima reached Romania border by bus, hope of returning home
खेतासराय। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी यूक्रेन में फंसी गरिमा पांडेय बुधवार की देर शाम अन्य भारतीय मेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ रोमानियां बार्डर बस से पहुंची, जिसके बाद गरिमा पांडेय सहित समूह के अन्य छात्र-छात्राओं को वतन वापस पहुंचने की उम्मीद बंध गई है। इन छात्र-छात्राओं का समूह बस से 1200 किमी की दूरी तय करने के बाद वहां पहुंचे हैं। इस दूरी को तय करने में कुल 24 घंटे लगे थे। फिलहाल इन छात्र-छात्राओं के समूह को वहां शेल्टर होम में रखा गया है।
विज्ञापन

शाहापुर गावं निवासी डाक्टर गजेंद्र पांडेय की पुत्री गरिमा पांडेय यूक्रेन के डेनिपरो यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा है ।डेनिपरो राजधानी कीव के निकट है। रूस की ओर से बमबारी शुरू हो जाने के बाद भारतीय दूतावास ने कीव और खरकीव से छात्रों को अपने संसाधन से निकल जाने की एडवाइजरी जारी की थी। गरिमा पांडेय ने बृहस्पतिवार को अपने परिजनों से बताया कि पिछले सोमवार से ही वह और उनके साथी छात्रों का दल वहां से बस से किसी सुरक्षित बॉर्डर तक पहुंचने की फिराक में थे ।पहले हंगरी बार्डर जाने का इरादा था, लेकिन ड्राइवर के इंकार कर देने पर बुधवार को रोमानिया बार्डर के लिए बस रवाना हुई। प्रति छात्र 15 हजार रुपए में बस डेनिपरो से 1200 किलोमीटर दूर रोमानिया बार्डर 24 घंटे में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed