{"_id":"ebf556fd68e6f01b2f0e56c9fb203c0c","slug":"from-businessmen-to-track-the-performance-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी व्यवसायियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी व्यवसायियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के बदलापुर पड़ाव पर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा ठेला खुमचा लगाने से रोके जाने पर शुक्रवार को ठेला खुमचा वालों ने आम आदमी पार्टी के संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। डा. मिश्र ने कहा कि वेडिंग जोन और नान वेडिंग जोन को घोषित करने के पहले पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करना, गालियां देना, निरीह एवं गरीबों की रोजी रोटी पर कुठाराघात करना है।
यहां गणतंत्र के ऊपर तंत्र भारी पड़ रहा है। ऐस कुछ चंद लोगों के इशारे पर हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ठेले खुमचे वालों को प्रताड़ित करना नही रोका गया तो आप कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस दौरान शरदेंदु चतुर्वेदी, सोम वर्मा, आरबी यादव, बबलू गुप्ता, हेलाल अख्तर, अनूप साहू, विजय, रोहित, संजीत साहू, धर्मेंद्र सोनकर, सुनील सोनकर, महेंद्र सोनकर, शेखर सोनकर, कमलेश यादव, पन्ना आदि थे।