फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Frequently changing weather worsens people's health

Jaunpur News: बार-बार बदल रहे मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत

Fri, 23 Feb 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Frequently changing weather worsens people's health
जौनपुर। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। दिन में तेज धूप, रात में बारिश और ठंड से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। यहीं वजह है कि अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1054 मरीज पहुंचे। बुधवार को रात में बारिश हुई तो बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल होने और हवा चलने के कारण मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद घूप निकली तो गर्मी बढ़ गई। इसके बाद शाम को बारिश होने से तापमान दो से तीन डिग्री तक लुढ़क गया। चिकित्सकों का कहना है तापमान में बार-बार उतार चढ़ाव होने से बीमारियां फैलती हैं। लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुजुर्गों में सांस की समस्या बढ़ रही है। इसलिए ऐसे मौसम में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed