{"_id":"675a641fb6e52400f30fc265","slug":"fraud-of-one-crore-rupees-by-luring-to-triple-money-in-600-days-in-jaunpur-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Crime: 600 दिन में धन तीन गुना करने के चक्कर में गंवाए एक करोड़ रुपये, आठ लोगों के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Crime: 600 दिन में धन तीन गुना करने के चक्कर में गंवाए एक करोड़ रुपये, आठ लोगों के खिलाफ FIR
Thu, 12 Dec 2024 09:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Dec 2024 09:48 AM IST
सार
Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में रुपये तीन गुना करने के चक्कर में लोगों ने करीब एक करोड़ रुपये गंवा दिए। अब पीड़ितों की शिकायत पुर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और कई अन्य लोग 600 दिनों में रुपये तीन गुना करने के चक्कर में लगभग एक करोड़ रुपये गंवा बैठे हैं। पुलिस मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
ऐसे हुए ठगी के शिकार
कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक देवेश मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया है कि 2018 में महराजगंज के गड़ेरिहा निवासी शिक्षक हेमंत कुमार गुप्त से उनकी मुलाकात हुई। हेमंत ने कहा कि एसबीजी ग्लोबल नाम की एक ट्रेडिंग कंपनी है। इसमें उन्होंने इनवेस्ट किया है। यदि वह भी इसमें रुपये इनवेस्ट करें तो 600 दिन में तीन गुना हो जाएगा।
विज्ञापन
यदि कंपनी नहीं देगी तो रुपये वापस कर देंगे। कुछ दिन बाद हेमंत ने अभिजीत सिंह निवासी नेवादा, उमाशंकर यादव निवासी ब्योहरा, थाना कप्तानगंज, मनोज यादव निवासी सुराई सठियांव, राकेश कुमार यादव खालिसपुर सभी जनपद आजमगढ़ से मिलवाकर ग्लोबलं ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन