फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four women arrested for chain snatching people caught and handed over to police in Jaunpur

जौनपुर में चार महिलाएं गिरफ्तार: चेन लूटकर भाग रही थीं सभी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 29 Dec 2021 07:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Four women arrested for chain snatching people caught and handed over to police in Jaunpur
चेन स्नेचिंग में चार महिलाएं गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को चार महिलाओं को चेन स्नेचिंग करते पकड़ा गया है। महिलाएं ऑटो में सवार होकर एक महिला से चेन लूटकर भाग रही थीं, जिन्हें लोगों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चारो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बदलापुर थाना क्षेत्र के चवरी गांव निवासी उर्वशी देवी अपने बेटे सत्य प्रकाश के साथ बदलापुर से ऑटो रिक्शा से घर जा रही थी। जब दोनों दाउदपुर गांव के पास पहुंचे तो चार महिलाएं ऑटो रिक्शा में सवार हुईं। बैठते ही उसमें से एक महिला ने उर्वशी का पैर दबा दिया। जब वह पैर देखने के लिए झुकी तो पीछे से एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन तोड़कर निकाल ली।

विज्ञापन

गले से चेन निकलने का संदेह होते ही उर्वशी ने अपने पुत्र के सहयोग से चेन सहित उस महिला को पकड़ लिया। उसके साथ की अन्य तीन महिलाएं ऑटो से उतर कर भागने लगीं। तत्परता दिखाते हुए उर्वशी ने अन्य लोगों के सहयोग से उन तीनों महिलाओं को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पकड़ी गई महिलाएं आजमगढ़ जिले की निवासी हैं। आरोपी महिलाओं ने पुलिस को अपना नाम पूजा निवासी करनपुर थाना सिधारी, सुमन निवासी करनपुर थाना सिधारी, सोनी भारती निवासी करनपुर सिधारी और संगीता निवासी भवरनाथ थाना कंधरापुर बताया। पुलिस ने चारो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed