फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four policemen suspended including inspector in charge

प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four policemen suspended including inspector in charge
जौनपुर। एक्सिस बैंक की मछलीशहर शाखा में शनिवार को दिनदहाड़े हुई 14.95 लाख रुपये की डकैती की गाज कोतवाल पर गिरी है। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने मछलीशहर के कोतवाल पर्व कुमार सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, बैंक ड्यूटी न लगाने और नियमित निरीक्षण कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप है। पंकज पांडेय को मछलीशहर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

हथियारबंद डकैतों ने दिनदहाड़े बैंक में घुस कैश लूट लिया था। इस घटना ने कस्बे में पुलिस के सतर्कता की पोल खोल दी। घटना के तत्काल बाद एसपी रवि शंकर छवि और आईजी विजय सिंह मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। अधिकारियों की जांच में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई। कोतवाली पुलिस की ओर से बैंक की सुरक्षा में किसी पुलिसकर्मी को नहीं तैनात किया गया था और न ही बैंकों के नियमित निरीक्षण किया जा रहा था।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी टाप टेन अपराधियों एवं अन्य अपराधियों की निगरानी में लापरवाही बरतने, एक्सिस बैंक की सुरक्षा ड्यूटी न लगाने, नियमित रुप से बैंकों की चेकिंग न करने के कारण शनिवार को दिन दहाड़े बैंक लूट जैसी गंभीर घटना हुई है। एसपी ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पर्व कुमार सिंह ,उप निरीक्षक रोहित मिश्रा, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र राय, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी कार्यालय में तैनात पंकज पांडेय के के साथ मछलीशहर में नई टीम तैनात करते हुए घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed