फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four new gram panchayats will be built in the district

जिले मे बनाई जाएंगी चार नई ग्राम पंचायतें

Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four new gram panchayats will be built in the district
जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका और तीन नई नगर पंचायतों में 34 ग्राम पंचायतों के शामिल होने के बाद हुए नए परिसीमन के तहत चार नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इनमें राजेपुर द्वितीय, चकताली, धन्नोपुर और चकमाहन शामिल हैं। नए परिसीमन पर आई कुल छह आपत्तियों के निस्तारण के बाद बुधवार की शाम इसकी अंतिम सूची जारी की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर का सीमा विस्तार वर्ष 2017 में हुआ था। इस दौरान 24 ग्राम पंचायतें व कई राजस्व गांव नगर पालिका में शामिल हुई थीं। वर्ष 2015 में ही पंचायत चुनाव हो जाने के कारण वहां परिसीमन नहीं कराया जा सका था। पिछले वर्ष शासन ने तीन नए नगर पंचायत गौराबादशाहपुर, रामपुर व कचगांव का गठन किया। इसमें 12 ग्राम पंचायतों सहित कई राजस्व गांव शामिल हो गए। इस बार पंचायत चुनाव से पहले पंचायतों के आंशिक परिसीमन में दो ग्राम पंचायत राजेपुर द्वितीय और चकताली का गठन किया गया था। अनंतिम प्रकाशन में ग्राम पंचायतों की संख्या 1738 रखी गई थी। इस पर आपत्तियां मांगी गई। इस सूची पर कुल छह आपत्तियां आई। इसमें धन्नेपुर व चकमाहन को भी नई ग्राम पंचायत बनाने का दावा पेश किया गया। दलील दी गई कि यह दोनों राजस्व गांव जिस ग्राम पंचायत में थे, वह शहर में समाहित हो चुकी है। अब इनकी आबादी एक हजार से ज्यादा हो चुकी है, लिहाजा इन्हें भी स्वतंत्र गांव का दर्जा मिलना चाहिए। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए पंचायती राज विभाग ने इन दोनों गांव का भी स्वतंत्र अस्तित्व मान लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के परिसीमन को लेकर छह आपत्तियां आई थी। जिनका निस्तारण कर दिया गया है। इसके बाद अब जिले में चार नई ग्राम पंचायतें बन गई हैं। जिसमें राजेपुर द्वितीय, चकताली, धन्नेपुर व चकमाहन ग्राम पंचायत है। -संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed