फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four lost to Corona, 525 outperformed the disease

कोरोना से हार गए चार, 525 ने बीमारी को दी मात

Wed, 28 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Four lost to Corona, 525 outperformed the disease
जौनपुर। कोरोना के चार मरीज बुधवार को भी जिंदगी की जंग हार गए। अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती इन मरीजों का उपचार के दौरान निधन हो गया। थोड़ी राहत यह रही कि स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही। कुल 369 नए मरीज मिले, जबकि 525 को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। जिले में अब कुल एक्टिव केस 5215 हो गए हैं। इसमें 4955 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 172 मरीज सरकारी और 118 मरीजों को निजी कोविड अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वाले मरीजों में सिरकोनी के बाकराबाद निवासी वृद्ध (59), मछलीशहर के चुंगी चौराहा निवासी महिला (78), मुंगराबादशाहपुर के रायपुर निवासी युवक (38) और सिरकोनी के परियांवा निवासी युवक (36) शामिल हैं। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर एंटीजन किट से जांच की गई। कुल 3660 लोगों के सैंपल में 180 पॉजिटिव मिले। बदलापुर में 23, मड़ियाहूं, केराकत में 19 और धर्मापुर में 18 मरीज पाए गए। आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से 175 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के प्रिजमटिव वार्ड में 74 मरीजों को रखा गया है। इसके अलावा एमसीएच विंग में 49, हौज ट्रामा सेंटर में 30, रेहटी में 14 और एल-1 अस्पताल में पांच मरीज रखे गए हैं। जिले के आठ निजी कोविड अस्पतालों में 118 मरीजों का उपचार चल रहा है। बुधवार को 10421 नए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed