{"_id":"5839e5b04f1c1b967413c758","slug":"four-including-two-kotedar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोटेदार सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोटेदार सहित चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों के उचित दर विक्रेताओं द्वारा कालाबाजरी के लिए रखे गये खाद्यान्न को आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी ने शुक्रवार को पकड़ा था। इस दौरान डीएसओ के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने शनिवार को दो कोटेदार सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत हरिसिंहपुर के उचित दर विक्रेता कमला देवी के वितरण एवं स्टॉक की जांच शुक्रवार को किया गया। इस दौरान कोटेदार द्वारा अपने पति हरिनाथ के सहयोग से कार्डधारकों में वितरित किये जाने वाले पांच बोरी चावल और तीन बोरी गेहूं को अवैध रूप से कालाबाजारी करने के लिए वहीं के स्थानीय निवासी सुरेंद्र प्रसाद के यहां रखा था।
मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी ने छापा मारकर रखा गया खाद्यान्न जब्त कर सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी द्वारा कोटेदार कमला देवी सहित उनके पति हरिनाथ व सुरेंद्र प्रसाद के खिलाफ नेवढ़ियां थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार रामनगर ब्लाक के ही जवंसीपुर ग्राम पंचायत के उचितदर विक्रेता सौरभ सिंह द्वारा कार्डधारकों को वितरित किये जाने वाले 16 कुंतल गेहूं और 14 कुंतल चावल की कालाबाजारी की गई थी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी ने शुक्रवार को जांच के दौरान मामला सही पाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को आरोपी कोटेदार सौरभ सिंह के विरुद्ध नेवढ़िया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।