{"_id":"5eb55b588ebc3e908c6413e7","slug":"four-hot-spots-in-the-district-now-just-one-jaunpur-news-vns523906412","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुए जिले के चार हॉट स्पॉट, अब सिर्फ एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुए जिले के चार हॉट स्पॉट, अब सिर्फ एक
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे से जूझते जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पॉजीटिव मरीज मिलने के कारण जिन चार इलाकों को हॉट स्पॉट बनाया गया था, उन्हें अब इस बंधन से मुक्त कर दिया गया है। अब वहां भी अन्य क्षेत्रों की तरह ही सभी गतिविधियां सामान्य रूप से हो पाएंगी। इसके लिए उन इलाकों में लगाए गए सभी बैरियर हटा दिए गए हैं। अब जिले में सिर्फ एक हॉट स्पॉट जलालपुर ब्लाक को ओइना गांव ही रह गया है।
शहर के फिरोसेपुर, लाल दरवाजा और बड़ी मस्जिद इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण प्रशासन ने 10 अप्रैल को इन्हें हॉट स्पॉट घोषित करते हुए इस इलाके में आवाजाही रोक दी थी। घरों के बाहर निकलने से भी पाबंदी थी। जरुरी सामानों की आपूर्ति सिर्फ पंजीकृत ठेलों के माध्यम से कराया जा रहा था। इन इलाकों में प्रवेश के सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। बदलापुर के देवरिया गांव में भी कोरोना मरीज मिलने के कारण हॉट स्पॉट बनाने के साथ ही पाबंदिया लागू थीं। इस दौरान घर-घर जांच अभियान चलाकर संदिग्धों की पहचान और सैनिटाइजेशन का कार्य होता रहा। 28 दिनों तक कोई नया मरीज सामने न आने के कारण प्रशासन ने इन चारों इलाकों को हॉट स्पॉट से मुक्त कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र ने बताया कि 28 दिन पूरा होने के बाद हॉट स्पॉट इलाके को भी सामान्य घोषित करते हुए विशेष पाबंदियां हटा दी गई है। इन क्षेत्रों में भी अब शहर के अन्य हिस्सों की तरह ही छूट श्रेणी में शामिल दुकानें व अन्य गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। अब सिर्फ ओइना गांव ही हॉट स्पॉट शेष है।