फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four firm operators consumed 1.86 lakh vials of codeine-containing syrup.

Jaunpur News: चार फर्म संचालकों ने 1.86 लाख शीशी की कोडीनयुक्त सिरप खपाई

Sun, 30 Nov 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four firm operators consumed 1.86 lakh vials of codeine-containing syrup.
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद और बिक्री के मामले में चार और फर्म संचालकों का नाम सामने आ गया है। इनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक रजत कुमार ने एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के माध्यम से तहरीर दी है। इन फर्मों से 2.61 करोड़ रुपये कीमत की 1.86 लाख शीशी की बिक्री कागज पर दिखाई गई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजत कुमार के मुताबिक आकाश मेडिकल एजेंसी चितरसारी शंकर मंडी रोड के फर्म मालिक आकाश मौर्य, शिवम मेडिकल एजेंसी रामपुर (पदुमपुर) के शिवम कुमार मौर्य और मनीष मेडिकल एजेंसी विशेषरपुर चैकिया चौराहा के फर्म मालिक अरुण सोनकर के खिलाफ तहरीर दी गई है। इन फर्म संचालकों ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का गैर चिकित्सकीय प्रयोग नशे के रूप में किया है। जांच में पता चला कि इन फर्मों से कुल 186475 शीशी (100 एमएल की बोतल) को ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में खरीद-बिक्री दिखाई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 2.61 करोड़ है। इन सभी फर्मों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कराने लिए एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed