फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four arrested for planning robbery

डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for planning robbery
चंदवक थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह कछवन गांव स्थित कोल्हुआ बाबा मंदिर के पास डकैती की योजना बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो दिन पूर्व सीमेंट एजेंसी के सेल्समैन से हुई लूट के 42 हजार रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचा, कारतूस, लोहे की नुकीली राड, पेचकश, कटर, तीन बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बदमाशों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह, एसआई विभूति नारायण राय फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कोल्हुआ बाबा मंदिर कछवन के पास कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में शैलेश विश्वकर्मा, अंकित यादव निवासी कुसुम्ही, नीरज यादव निवासी हबुसही, मुकेश गुप्ता निवासी कछवन शामिल हैं। एएसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सीमेंट एजेंसी के सेल्समैन से हुई लूट के 42 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक हबुसहीं गांव की एक महिला के घर से बरामद किया। पुलिस ने महिला पुनीता के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। मौके से फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed