{"_id":"6106e6128ebc3e83e936c303","slug":"four-and-a-half-thousand-did-not-get-the-benefit-of-pm-svanidhi-yojana-jaunpur-news-vns603748453","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार हजार को नहीं मिला पीएम स्वनिधि योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार हजार को नहीं मिला पीएम स्वनिधि योजना का लाभ
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पीएम स्व निधि योजना का लाभ चयनित होने के बावजूद साढ़े चार हजार 725 लाभार्थियों को नहीं मिल पाया है। इसके लिए वह संबंधित नगर निकाय से लेकर बैंक तक का चक्कर काटने को विवश हैं।
पटरी दुकानदारों, ठेले व खोमचे वालों को दुकान करने में दिक्कत न हो और वह आसानी से स्व रोजगार कर सकें इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लागू की है। इसके तहत बिना ब्याज के 10 हजार रुपये लोन बैंक से दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इस ऋण को लाभार्थी को किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। योजना के तहत जिले की नौ नगरीय निकायों से 11 हजार 568 पात्र लोगों का चयन किया गया है, लेकिन अभी तक योजना का लाभ मात्र छह हजार 843 लोगों को ही मिल पाया है। अन्य चार हजार 725 लाभार्थी योजना का लाभ पाने का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए वे ईओ से लेकर डीएम तक गुहार लगा रहे हैं। नगर पालिका परिषद जौनपुर में 3,022, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 165, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में 498, नगर पंचायत बदलापुर में 184, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 215, नगर पंचायत खेतासराय में 128, नगर पंचायत जफराबाद में 202, नगर पंचायत केराकत में 91 और नगर पंचायत मछलीशहर में 220 ऐसे चयनित लाभार्थी हैं, जो लाभ पाने का इंतजार कर रहे हैं।
वर्जन
- लाभार्थियों को योजना से आच्छादित करने के लिए सभी बैंकों को धनराशि स्वीकृत करते हुए उनके खाते में भेजने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी बैंक की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसके लिए नगरीय निकाय के कर्मचारियों को भी लगाया गया है। - राज कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व