फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four accused arrested for killing student

छात्र की हत्या करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for killing student
जलालपुर। रामरूप सर्वोदय इंटर कालेज भवनाथपुर त्रिलोचन महादेव में पिटाई से छात्र की मौत के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने चवरी बाजार से गिरफ्तार कर चालान किया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लकड़ी का रोल व दो बांस का डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन

रामरूप सर्वोदय इंटर कालेज भवनाथपुर त्रिलोचन महादेव में बीते रविवार को प्रायोगिक परीक्षा में फाइल देखने को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान छात्रों के एक गुट ने भक्ता नेवादा गांव निवासी छात्र मिथलेश यादव पुत्र उपेंद्र यादव को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे वाराणसी ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार को जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की मामले के चारा आरोपी चवरी बाजार में मौजूद हैं और वे कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने निरीक्षक अपराध संतोष कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक रामबिलास सहित हमराहियों के साथ चवरी बाजार पहुंचे, जहां रोड के किनारे खड़े चार आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान पुछ ताछ करने पर चारों आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक उर्फ साहिल उर्फ गब्बर सोनकर, प्रियांशु सोनकर,नीरज सोनकर, अन्तिम सोनकर निवासीगण लालपुर बताया। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लकड़ी का रोल व दो बांस का डंडा भी बरामद किया। चारों आरोपियों का चालान किया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर चवरी बाजार में रोड के किनारे खड़े छात्र के हत्या के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त दो लकड़ी का रोव और दो बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। - विजय शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed